लगातार बारिश से सुवर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा, गालूडीह बराज के चार गेट खोले गए
Advertisements

गालूडीह : लगातार बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। स्थिति को देखते हुए गालूडीह बराज के 18 गेटों में से चार गेट खोल दिये गये हैं, जिससे नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार, चांडिल डैम से करीब 1500 क्यूमेक्स पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा गया है। यह पानी पहुंचने के बाद गालूडीह बराज में पानी का दबाव बढ़ने की संभावना है और रात तक नदी का जलस्तर और ऊपर जाने की आशंका जतायी जा रही है। नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा तेज बहाव वाले हिस्सों में नहीं जाने की अपील की गयी है। प्रशासन और संबंधित विभाग बराज की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।
Advertisements

Advertisements



