सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand : सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के बीएससी एग्रीकल्चर साइंस तथा स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायो-टेक्नोलॉजी फार्म का शैक्षणिक भ्रमण किया. इस विज़िट का मकसद स्टूडेंट्स को एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी, मॉलिक्यूलर ब्रीडिंग, जीनोमिक्स और उससे जुड़ी लैब टेक्नीक में एडवांस्ड रिसर्च का प्रैक्टिकल अनुभव देना है. इस तरह से उनकी एकेडमिक लर्निंग बहुत बढ़ेगी और वे एग्रीकल्चर और बायो-टेक्नोलॉजी में रिसर्च और इनोवेशन के लिए अभिप्रेरित होंगे. इस दल में लगभग अठारह विद्यार्थियों के साथ दो फैकल्टी मेंबर मिस्टर सायन बनर्जी – असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस, मिस पतत्रि माली – असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस तथा एक रिसर्च स्कॉलर सोनल कुमारी, डिपार्टमेंट ऑफ बायो-टेक्नोलॉजी ने भ्रमण किया और उपयोगी व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आरवीएस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह, शिक्षकों और कर्मचारियों ने साझा की खुशियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed