राजभवन मार्च पर छात्रों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; कई घायल

Advertisements

पटना : नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के राजभवन मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच टकराव हो गया। जेपी गोलंबर के पास छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, साथ ही आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रदर्शन का नेतृत्व ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की ओर से किया गया था। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजभवन की ओर जा रहे थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई छात्रों और कुछ मीडियाकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है।

प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। वहीं छात्र संगठनों ने शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

About The Author

See also  आदित्यपुर के कल्पनापुरी जंगल में युवक की बोतल से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा, श्मशान भूमि के पास सुनसान इलाके में साथ बैठकर शराब पी रहे थे सभी

You may have missed