नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय से गायब हुआ छात्र

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  गोलमुरी के नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासी विद्यालय का 12 वर्षीय छात्र कल दिन के 3.30 बजे से अचानक से लापता हो गया है. उसके लापता होने की जानकारी मिलते ही घटना की लिखित शिकायत गोलमुरी थाने में की गयी. इसके बाद घटना के संबंध में उलीडीह की रहने वाली बेनी अनिता तिग्गा के ब यान पर अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मानसिक हालत नहीं थी ठीक

छात्र के बारे में पुलिस का कहना है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण इसके पहले तक उसे रिमांड होम में ही रखा गया था. इधर कुछ माह पहले ही उसका स्कूल में दाखिला कराया गया था. स्कूल से लापता होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. मामले में पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की है.

Advertisements
See also  आदित्यपुर में शाम साढ़े 4 बजे से बिजली गुल, 33 केवीए लाइन ब्रेक डाउन, लाखों लोग परेशान

You may have missed