कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, लोग घरों और ऑफिसों से बाहर भागे

0
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में खौफ और दहशत फैल गई। अचानक आए झटकों के बाद लोग अपने घरों, दफ्तरों और ऊंची-ऊंची इमारतों से नीचे मैदान की ओर भागते दिखे।भूकंप दोपहर 1:22 बजे के आसपास आया और झटके लगभग 10 सेकंड तक महसूस किए गए। शुरुआती अनुमानों के अनुसार यह मांगिट्यूड 5.4 के आसपास का भूकंप था, जिसका केंद्र बांग्लादेश के निकट भारत-बांग्लादेश सीमा से जुड़ा इलाका बताया जा रहा है।झटके इतने तेज थे कि कई लोगों ने बताया कि छत के पंखे हिल रहे थे, दीवारों से टंगी चीजें झूल रही थीं और फर्नीचर भी कंप रहा था। कई इलाकों में कर्मचारी और परिवार तुरंत खुली जगहों पर इकट्ठा हो गए। हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने स्थिति का आकलन शुरू कर दिया है और लोगों से शांत रहने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। भूकंप के झटके को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें लोग इमारतों से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह झटके सीमा के पास के बड़े भूकंपीय गतिविधि के कारण महसूस हुए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हुआ, दिल्ली में घरेलू रेट 913 रुपये तक पहुंचा

Thanks for your Feedback!

You may have missed