निरीक्षण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, डीसी ने अधिकारियों को दिया कड़ा संदेश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने चाकुलिया प्रखंड के दौरे के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान जहां भी लापरवाही और कार्यों में कमी मिली, वहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम लोगों से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को जवाबदेही के साथ कार्य करने और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।


