वायरल रील के बाद सख्ती, अब किले तक बाइक ले जाने पर रोक

Advertisements

लातेहार : पलामू टाइगर रिजर्व प्रशासन ने वायरल रील के बाद पर्यटकों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब पलामू किला क्षेत्र में बाइक से प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह फैसला वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगल के शांत वातावरण को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अब पर्यटक किले का भ्रमण केवल निर्धारित व्यवस्था के तहत और गाइड के साथ ही कर सकेंगे। प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नए निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं ताकि पर्यावरण और वन्यजीवों पर अनावश्यक मानवीय हस्तक्षेप को रोका जा सके।

About The Author

See also  महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर ‘रन फॉर डीएवी’, करीब 300 छात्र-छात्राओं ने लगाई दौड़

You may have missed