ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से की मुलाकात, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मिडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों के हितों, कल्याण, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान एवं विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने मंत्री को पत्रकारों की समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके हितों की रक्षा तथा सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम श्रेणी के पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पत्रकारों से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं और उनके कल्याण एवं सुरक्षा से जुड़े सुझावों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।

मुलाकात के दौरान पत्रकार सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, बीमा, आवास, पत्रकार कल्याण योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि पत्रकार हित में जल्द ही ठोस एवं सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर दोनों पक्षों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा उनके समग्र विकास के लिए आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।

About The Author

You may have missed