आधी रात बाद औचक निरीक्षण में साकची थाना पहुंचे एसएसपी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जिले के एसएसपी प्रभात कुमार शुक्रवार को आधी रात के बाद साकची थाने का औचक निरीक्षण में पहुंच गये. इस बीच उन्होंने थाने पर थाना प्रभारी संजय कुमार को देखा. साथ ही एसएसपी ने थाने के अभिलेखों को भी देखा. थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली और रजिस्टरों को भी देखा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

टीओपी भी पहुंच गये थे एसएसपी

साकची थाने का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार टीओपी पर भी पहुंच गये थे. वहां पर उन्होंने विधि-व्यवस्था को देखा. साथ ही वहां पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से भी बातचीत की.

साकची थाने में दिया दिशा-निर्देश

साकची थाने का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. थाना प्रभारी से साकची थाने में लंबित केस के बारे में भी पूछा. साथ ही लंबित केस का निबटारा समय पर ही कर देने के लिये कहा. एसएसपी इसी तरह से जिले के किसी थाने पर भी बिना सूचना के ही औचक निरीक्षण में पहुंच जाते हैं.

 

Advertisements
See also  मुकुरुडिह में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Thanks for your Feedback!

You may have missed