SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड-C भर्ती 2025 का एलान


Delhi: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर दी है. आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी (LDCE) परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका माना जा रहा है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 326 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड किया जाएगा। हालांकि, अभी परीक्षा तारीख के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि अप्लाई करने से पहले एलिजिबिलिटी समेत सभी जरूरतों को ध्यान से पढ़ लें। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 है, इच्छुक इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। आवेदन करते वक्त उम्मीदवारों को इस बात का पक्का ध्यान रखना होगा कि सभी सर्विस से जुड़ी डिटेल्स, कैटेगरी की जानकारी और पर्सनल डिटेल्स सही-सही भरी गई हों, क्योंकि अधूरी या गलत एप्लीकेशन रिजेक्ट की जा सकती हैं। SSC ग्रेड C LDCE 2025 का उद्देश्य कई सरकारी सेवाओं और सेक्रेटेरिएट में 326 स्टेनोग्राफर वैकेंसी को भरना है। ये पद जिन डिपार्टमेंट्स में विभाजित कि गए हैं, वे सभी निम्नवत हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।




