बिना कोचिंग NEET में सफलता, सृष्टि कुमारी का MBBS के लिए चयन

Advertisements

जमशेदपुर : लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज की छात्रा सृष्टि कुमारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता हासिल की है। उनका चयन असम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। खास बात यह है कि सृष्टि ने किसी कोचिंग संस्थान की मदद लिए बिना स्व-अध्ययन से परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने नियमित पढ़ाई पर जोर दिया और अपनी रणनीति बनाकर लगातार मेहनत की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सृष्टि के पिता मुकेश कुमार सिंह निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि उनके दादा प्रो. अजीत कुमार सिंह एलबीएसएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रह चुके हैं। उनकी सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और बधाई दी।

इस मौके पर सृष्टि के पिता मुकेश कुमार सिंह, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, सौरभ वर्मा, रामप्रवेश समेत अन्य लोग मौजूद थे। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

See also  पासपोर्ट बनवाने वालों को राहत, रोजाना अप्वाइंटमेंट की संख्या 100 से बढ़कर 150 हुई

You may have missed