ब्रह्मलोकधाम में श्री श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन, 1000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

0
Advertisements

साकची: आज 24-10-25 शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के चौथे दिन ब्रह्मलोकधाम में श्री श्री सुखमनी साहिब पाठ साकची गुरूद्वारा से आए स्त्री संगत ने किया। तत्पश्चात ज्ञानी जनरैल सिंह ने सत्संग किया तथा गुरू वाणी का व्याख्यान किया। सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा साकची,सोनारी, कदमा, एवं सिख नौजवान कमेटी के प्रमुख मुख्य रूप से उपस्थित थे। श्री अमरप्रीत सिंह काले ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया। इसके बाद सभी के लंगर का आयोजन किया गया जिसमें आम खास सभी ने मिलकर करीब 1000 लोगों ने भोजन लिया। इस उत्सव में और उत्साह भरते हुए बहादर गतका गुरुप, साकची एवं सनी भांगड़ा गुरुप अपने प्रस्तुती दी। सभी कार्यक्रम ब्रह्मलोकधाम के प्रमुख श्री मोनू भट्टाचार्य के देखरेख में हुआ। कल ब्रह्मानन्द महाराज के जन्मोत्सव पर नगर कीर्तन,25 जोड़े का विवाह तथा नर नारायण सेवा आदि कार्यक्रम होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  एमजीएम थाना क्षेत्र का अजय कुमार शरण लापता, तलाश में परिवार ने लोगों से मांगी मदद

Thanks for your Feedback!

You may have missed