दुर्गा पूजा को लेकर एसपी ने की अपराध समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Advertisements

सरायकेला : दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने रविवार को अपने कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक के दौरान एसपी ने विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने, विधि-व्यवस्था की स्थिति पर नजर बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पूजा के दौरान शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी के साथ काम करने को कहा गया।

अपराध समीक्षा बैठक में दुर्गा पूजा की सुरक्षा तैयारियों के साथ जिले में अपराध नियंत्रण से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करने और पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

About The Author

See also  जमशेदपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, छापेमारी कर जावा महुआ कराया नष्ट

You may have missed