दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने कर्ज वसूली अभियान चलाया 

0
Advertisements

दावथ(रोहतास ): दावथ प्रखंड क्षेत्र के डेढ़गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने   पुलिस के सहयोग से गीधा पंचायत में रविवार को  कर्ज वसूली अभियान चलाया।शाखा प्रबंधक दीपक राज ने बताया कि बैंक से कर्ज लेने के बाद अधिकतर ऋण लेने वाले व्यक्तियों ने बैंक को ऋण की राशि नहीं लौटाई है।ऋण लेने वाले डिफाल्टर को कई बार नोटिस दिया गया,कई बार बैंक कर्मी ऋणी के दरवाजे पर जाकर धिरे धिरे ही सही परंतु ऋण की राशि बैंक को लौटाऐं। इसके बावयुद ऋणी सदस्य कर्ज नहीं लौटा रहे हैं।मजबुरन पुलिस के सहयोग से सभी को नोटिस दिया गया, ताकि जल्द से जल्द अपना कर्ज की राशि बैंक को जमा करें।अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डेढ़गांव शाखा में छः सौ लोन डिफाल्टर हैं, जबकि 50 कर्जदारों पर वारंट जारी किया गया है।दिए गये समय अवधि में कर्ज नहीं चुकाने वालों पर गिरफ्तारी सहित अन्य कानूनी कारवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed