फटा अपेंडिक्स लेकर अस्पताल पहुंचा छह वर्षीय मासूम, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में हुआ निःशुल्क ऑपरेशन

Advertisements

आदित्यपुर: बागुन नगर पीओपी निवासी संतोष ठाकुर और किरण देवी का छह वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार गंभीर हालत में अपने माता-पिता के साथ नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचा। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का अपेंडिक्स फट चुका था और पेट के अंदर संक्रमण फैल गया था। आर्थिक परेशानी के कारण माता-पिता बच्चे का ऑपरेशन कराने में असमर्थ थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले की जानकारी अस्पताल के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह को मिली तो उन्होंने तत्काल बच्चे का निःशुल्क ऑपरेशन कराने का निर्देश दिया। इसके बाद पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. सौम्या घोष ने बच्चे का ऑपरेशन किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, समय पर इलाज और सफल ऑपरेशन से बच्चे की जान बचाई जा सकी। उपचार और ऑपरेशन के लिए परिवार से कोई शुल्क नहीं लिया गया।

About The Author

See also  उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग की साजिश में चार गिरफ्तार, रायपुर टोल प्लाजा के पास पकड़े गये आरोपी

You may have missed