छह बदमाशों ने रैपिडो चालक के साथ मारपीट कर की लूट

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के कदमा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर बाइक सवार छह बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर रैपिडो चालक के साथ मारपीट कर 4000 लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रैपिडो चालक है जुगसलाई का

रैपिडो चालक का नाम प्रिंस वर्मा है और वह जुगसलाई नया बाजार इलाके का रहनेवाला है. शुक्रवार को प्रिंस ऑनलाइन बुकिंग के अनुसार कदमा मरीन ड्राइव पहुंचा था. यहां पर बुकिंग देने के बाद वापस लौट रहा था. इस बीच ही आधा दर्जन बाइक सवार युवकों ने रास्ते में ही बाइक रोकने के लिये कहा.

रंगदारी नहीं देने पर बुरी तरह से पीटा

प्रिंस ने बताया कि उसकी बाइक रोकने के बाद सभी बदमाशों ने रंगदारी मांगना शुरू कर दिया. विरोध करने पर मारपीट की. इस दौरान जेब से 4000 रुपये लूट लिया. बदमाशों ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया. इसके बाद हेलमेट, बोतल और बेल्ट से प्रिंस के साथ मारपीट की गयी.

सीसीटीवी दे रहा घटना की गवाही

प्रिंस वर्मा के साथ घटना के समय क्या-क्या हुआ था इसको बयान करने की जरूरत नहीं है बल्कि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सबकुछ कैद हो गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज निकलवाया और जांच शुरू की.

Advertisements
See also  गोवंश तस्करी पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक में चिंता प्रकट की गई, वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान शासन और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल

Thanks for your Feedback!

You may have missed