सीतारामडेरा पुलिस ने कोर्ट कैंपस में गाली-गलौज व मारपीट करने का किया मामला दर्ज

0
Advertisements

जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस ने शहर के कोर्ट कैंपस में मारपीट करने का एक मामला सिदगोड़ा भालुबासा मुसलिम बस्ती के रहनेवाले अलाउद्दीन सिद्धिकी के बयान पर थाने में दर्ज की है. मामले में आरोपी कदमा भाटिया बस्ती अरविंद पथ के रहनेवाले संजीव कुमार सिंह, कदमा ग्रीन पार्क बिजली ऑफिस के पास रहनेवाले मुकेश सिंह, आदित्यपुर रोड नंबर 24 का उज्जवल सिंह, कदमा उलियान निवासी अभिलाषा सिंह, कदमा भाटिया बस्ती की निशा कुमार के अलावा 5-10 अज्ञात को बनाया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गाली-गलौज व मारपीट करने का है आरोप

मामले में अलाउद्दीन सिद्धिकी का कहना है कि वे शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे सिविल कोर्ट पहुंचे हुये थे, तभी सभी आरोपियों ने घेर लिया. इस बीच पहले गाली-गलौज की गयी. इसका विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट की. घटना में अलाउद्दीन घायल भी हो गये थे. इसके बाद घटना की लिखित शिकायत सीतारामडेरा थाने पर जाकर की थी.

इसी मामले में एसएसपी ऑफिस मे हुई थी गुंडागर्दी

इसी मामले को लेकर दो पक्ष के लोगों ने एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर गुंडागर्दी की थी. पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के लोग भिड़ गये थे. इस बीच पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को छुड़ाने का भी काम कर रही थी, लेकिन दोनों पक्ष में से कोई भी सुनने को तैयार नहीं था. घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से बिष्टूपुर थाने में भी मामला दर्ज कराया गया है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed