राम की जीत पर खुश हुई सीता… ऐसे दी बधाई…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरुण गोविल को उनके प्रतिष्ठित भूमिका के लिए दुनिया भर में पॉपुलर हैं। रामानंद सागर के इस शो से पहले और बाद अरुण गोविल ने कई अन्य टीवी सीरियल और फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन आज भी उनकी पहचान ‘रामायण’ के राम के रूप में है। वहां जहां भी जाते हैं लोग उन्हें राम समझकर उनके पैर छूने लगते हैं। वहीं टीवी के राम अब अपनी एक नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। अब वो एक्टर से नेता बन चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मेरठ सीट से अपनी किस्मत आजमाई और इसमें उन्हें जीत हासिल हुई। अब अरुण की इस शानदार जीत पर हर कोई उनको बधाइयां दे रहा है। इसी बीच टीवी शो ‘रामायण’ में सीता के रोल में नजर आईं दीपिका चिखलिया ने भी इस खास मौके पर अपनी खुशी जाहिर की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दीपिका चिखलिया ने हाल ही में अपने इंस्टा पर अरुण गोविल के साथ एक वीडियो शेयर की है, जिसमें दोनों सोफे पर बैठकर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में उनकी इस जीत के लिए बधाई दी है। वहीं जीत के बाद अरुण गोविल ने भी एक पोस्ट शेयर कर जनता का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर विक्ट्री साइन के साथ लेटेस्ट फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार। आप सबने मुझ पर अपना विश्वास जताया मैं इसके लिये हृदय की गहराइयों से आपका धन्यवाद करता हूं। आपके इस विश्वास की कसौटी पर मैं संपूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूँगा…जय श्री राम।’

इतने वोट से जीते अरुण गोविल

बता दें कि अरुण गोविल (बीजेपी) अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा से 10585 वोटों से जीत चुके हैंं। ‘रामायण’ के इस लीड एक्टर को कुल 546469 वोट मिले हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed