स्नेह और सम्मान के साथ सिस्टर कैरोलिन को दी गई भावभीनी विदाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़: महुआडांड़ स्थित संत जेवियर्स महाविद्यालय (ऑटोनॉमस), महुआडांड़ में शनिवार को प्रशासनिक सदस्या सिस्टर कैरोलिन के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक विदाई गीत से हुई, जिसने माहौल को भावुक बना दिया।इस अवसर पर प्राचार्य फादर डॉ. एम. के. जोसेफ ने कहा कि सिस्टर कैरोलिन ने महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर रेचल सुष्मिता नाग ने उनके कार्यों, उपलब्धियों एवं सेवा भावना की सराहना की।अपने संबोधन में सिस्टर कैरोलिन ने महाविद्यालय में बिताए वर्षों के अनुभव साझा करते हुए सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार जताया। इस दौरान प्राचार्य, उप-प्राचार्य एवं सिस्टर चंद्रोदय ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अदिति एवं अनिभा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मोनिका केरकेट्टा ने प्रस्तुत किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed