ज्ञानेश कुमार को हटाए बिना SIR प्रक्रिया आसान नहीं : राधाकृष्ण किशोर

Advertisements

रांची : झारखंड विधानसभा में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया को सरल बनाने और पुनरीक्षण की समय-सीमा बढ़ाने की जरूरत है, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटे। उनके अनुसार, ज्ञानेश कुमार के पद पर रहते ऐसा करना संभव नहीं है। उन्होंने भारत सरकार से मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि देश में पहले सात बार SIR की प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन उस दौरान लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि जानबूझकर नागरिकों को मतदाता सूची से बाहर कर उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं पर ही अपनी पात्रता साबित करने की जिम्मेदारी डालने पर भी आपत्ति जताई। किशोर ने कहा कि भारत का नागरिक होना, 18 वर्ष की आयु पूरी करना और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का निवासी होना मतदाता बनने की बुनियादी शर्तें हैं।

वित्त मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि मौजूदा प्रक्रिया से लाखों भारतीय अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने आंकड़ों का उल्लेख करते हुए बताया कि झारखंड में कुल 2.64 करोड़ मतदाता हैं, जबकि पहले चरण की ड्राफ्ट सूची में केवल 2.21 करोड़ नाम प्रकाशित हुए हैं। करीब 16% मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हैं। वहीं, कुल मतदाताओं में 38% से अधिक या तो ड्राफ्ट सूची से बाहर हैं या संदेह के घेरे में रखकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। ड्राफ्ट सूची में शामिल मतदाताओं में से 27% को संदेहास्पद मानते हुए नोटिस दिया गया है।

About The Author

You may have missed