गिरिडीह में चोरी की चांदी के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की बरामदगी से पुलिस को बड़ी सफलता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गिरिडीह : गिरिडीह जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त रणनीति का असर साफ नजर आने लगा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देशन में धनवार थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में चोरी की चांदी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, बरामद की गई चांदी का कुल वजन लगभग 35.351 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई को जिले में पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 18 जनवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की चांदी को बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

इसके बाद एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान स्विफ्ट डिजायर कार से हजरत अंसारी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने पिघली हुई चांदी की सिल्लियां और बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए।

पुलिस ने आरोपी, बरामद चांदी और वाहन को जब्त कर धनवार थाना कांड संख्या 11/2026 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed