12 बजे होगा ओशिवारा श्मशान घाट में सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार

Advertisements

जानेमाने टीवी अभिनेता और  बिग बॉस 14 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरूवार को निधन हो गया. उनकी मौत के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आयेगी. आज उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.
टीवी रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने सिद्धार्थ शुक्ला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर कोई राय नहीं दी है. सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से ओशिवारा श्मशान घाट में होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सिद्धार्थ शुक्ला के घर जाकर शहनाज गिल से मुलाकात के बाद राहुल महाजन बोले, ‘वह पूरी तरह से टूट गई थी, उनका पूरा चेहरा पीला पड़ गया है.’अंतिम संस्कार से पहले सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए ब्रह्माकुमारी के मंदिर में रखा जाएगा. उनकी मां रीता शुक्ला ब्रह्माकुमारीज संस्थान के साथ लम्बे समय से जुड़ी हुई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार आज 12 बजे होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के थोड़ी देर मे आने की उम्मीद है.
करण कुंद्रा ने सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो शेयर कर लिखा, “शॉकिंग, कल रात ही तो हमारी फोन पर बात हुई थी. तुम इंडस्ट्री में अच्छा कर रहे थे, यकीन नहीं हो रहा. तुम बहुत जल्दी चले गए दोस्त, तुम्हारी हमेशा याद आएगी, हमेशा मुस्कुराते रहना बहुत दुखी हूं.

About The Author

You may have missed