श्री परशुराम शक्ति सेना की बैठक संपन्न, जिला कमेटी पुनर्गठन पर हुआ निर्णय

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर – श्री परशुराम शक्ति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार शाम 7 बजे टाटानगर टीओपी स्थित दुर्गा-हनुमान मंदिर प्रांगण में केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां दुर्गा एवं बजरंगबली की पूजा व आरती से की गई। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बैठक में संगठन की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के पुनर्गठन पर चर्चा हुई, जिसमें वेद प्रकाश तिवारी को पुनः जिला अध्यक्ष और रितेश मिश्रा को महासचिव नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन नामों पर सहमति जताई। इसके बाद केंद्रीय अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें 10 दिनों के भीतर पूरी जिला कमेटी गठित करने का निर्देश दिया।

केंद्रीय अध्यक्ष ने बैठक में संगठन को मजबूत करने और ब्राह्मण समाज के हित में कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में अभिषेक पांडे, रंजीत झा, दीपक मिश्रा, दीपक पांडे, सौरभ पाठक, वेद प्रकाश तिवारी, रितेश मिश्रा, कार्तिक झा, अभिषेक शुक्ला, सन्नी शर्मा, ओमकार झा, गोलू आजाद, राजा ओझा, रवि दुबे, अखिलेश मिश्रा, मनमोहन तिवारी, आदित्य भारद्वाज, नीतीश, बिट्टू तिवारी, मनोरंजन नंदा, मनु तिवारी सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed