जमशेदपुर से सटे कपाली में गोली मारकर हत्या।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला:-जमशेदपुर के मानगो से सटे कपाली थाना क्षेत्र के अंसार नगर में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार सुबह गोली मारकर 55 वर्षीय जब्बार अंसारी नामक व्यक्ति की हत्या कर दी।गोलियां चलाते हुए भाग निकले। हत्या का कारण मुखबिरी और आपसी रंजिश बताया जा रहा है। मृतक पूर्व में कपाली थाना का निजी चालक था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कपाली ओपी क्षेत्र के डैमडूबी के अंसार नगर स्थित मोचीराम चौक के पास मृतक जब्बार अंसारी रोजाना की तरह सुबह चाय दुकान से चाय पीकर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच 6 बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा इन पर गोलियां बरसा दी गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही घटनास्थल से कुछ दूरी पर कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है। इधर इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची कपाली थाना की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या में इलाके के अपराधियों की संलिप्तता सामने आ रही है। घटना को रेकी कर अंजाम दिया गया।

दो माह पूर्व भी हुइ थी हत्या

इधर, इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। गौरतलब है कि दो माह पूर्व भी कपाली थाना क्षेत्र में होटल संचालक की आपसी रंजिश में गोली मार हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया था। जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी।

बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

See also  पेयजल व्यवस्था पर निगम बोर्ड बैठक में उठा बवाल, जिंदल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाने की मांग

मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबांकी डैम के पास बाइक सवार बदमाशों का किसी बात को लेकर स्थानीय ग्रामीणों से विवाद हो गया। घटना के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें एक ग्रामीण घायल हो गया जबकि दूसरे ग्रामीण की डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद सभी भाग निकले। घायलों को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गोली रोहित के हथेली को भेदते हुए आर-पार हो गई। डंडे से हमला करने के कारण कालू कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है। इधर, ग्रामीणों की माने तो डैम में हुए विवाद के बाद तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने एक ग्रामीण को अगवा करने का प्रयास किया। हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर छोटा और बाराबांकी के ग्रामीण एकजुट हो गए। यह देख बाइक सवार बदमाश भागने लगे। इस बीच रोहित सिंह सामने आ गया। बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी।

You may have missed