राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस ) की झारखंड प्रदेश महिला महासचिव बनी शिल्पी चक्रवर्ती

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। सोनारी चंद्रज्योति नगर निवासी कांग्रेस नेत्री शिल्पी चक्रवर्ती को राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) का झारखंड प्रदेश महिला महासचिव मनोनीत गया है। इस संबंध में राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस)के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने मनोनयन पत्र जारी किया है। कांग्रेस के प्रति निष्ठा ईमानदारी और समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने शिल्पी चक्रवर्ती को प्रदेश का महासचिव बनाने के साथ-साथ उन्हें संगठन को मजबूत करने का दिशा निर्देश जारी किया है। इस संबंध में शिल्पी चक्रवर्ती ने बताया कि कि वह पिछले कई वर्षों से स्थानीय विधायक एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में समाज सेवा में जोड़ी है और कांग्रेस की एक सच्चे सिपाही के रूप में ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल प्रियंका गांधी सेना (कांग्रेस) संगठन को कोल्हान के साथ-साथ पूरे झारखंड प्रदेश में मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जुगसलाई में कारोबारी की आत्महत्या से परिवार टूटा

You may have missed