शेफाली वर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट,


नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा को विश्व कप फाइनल में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नवंबर के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित किया गया है। वर्मा को सेमीफाइनल से पहले प्रतिका रावल की चोट के कारण भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह अपने पहले मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाईं।सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के चोटिल हो जाने के कारण शेफाली को भारतीय टीम में जगह मिली थी, उन्हें फाइनल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था और अब वह महिलाओं के पुरस्कार के लिए नामांकित की गई तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं.महिला वर्ग का पुरस्कार हासिल करने के लिए उन्हें संयुक्त अरब अमीरात की ईशा ओझा और थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. इन दोनों ने बैंकॉक में पहली आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था.यूएई की कप्तान ओझा ने सात टी-20 मैचों में 137.50 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए और सात विकेट लिए, उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था.पुथावोंग 15 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रही, उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ फाइनल में चार विकेट लेकर थाईलैंड को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी है.

पुरुष वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर, बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम और पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को नामांकित किया गया है. अब एक स्वतंत्र आईसीसी वोटिंग अकादमी और दुनिया भर के प्रशंसक विजेताओं का फैसला करेंगे. प्रशंसक आईसीसी की वेबसाइट पर मतदान कर सकते हैं.



