बेटी के ससुराल पहुंचे Shatrughan Sinha, होने वाले दामाद Zaheer Iqbal को लगाया गले…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- Sonakshi Sinha ब्वॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal के साथ शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दो दिन बाद वह मिस से मिसेज बन जाएंगी। शादी की खबरों के बीच जहां फैंस के बीच खुशी है वहीं पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ सोनाक्षी के अनबन की अटकलें भी लगाई जा रही थीं। अब आखिरकार पहली बार वह अपने पिता के साथ स्पॉट हुई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सोनाक्षी सिन्हा ठीक दो दिन बाद शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। जब से उनकी शादी की खबरें आई हैं, तभी से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनके अचानक वेडिंग प्लान से पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम और भाई लव नाराज हैं।

कहा जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा को सोनाक्षी के अचानक शादी से झटका लगा है और शायद वह शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। हाल ही में, उन्होंने इन सारी खबरों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वह अपनी बेटी की शादी में जरूर शरीक हो जाएंगे। अब पहली बार वह अपनी बेटी और होने वाले दामाद के साथ स्पॉट हुए हैं।

बेटी के ससुराल पहुंचे शत्रुघ्न

20 मई की देर रात शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी के होने वाले ससुराल यानी जहीर इकबाल के घर गये। अभिनेता के साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद रहीं। होने वाली दुल्हन सोनाक्षी भी ससुराल अपने परिवार के साथ गईं। आधी रात को जहीर अपने होने वाले ससुर शत्रुघ्न सिन्हा को घर के बाहर कार के पास छोड़ने आये। सोशल मीडिया पर उनकी झलकियां सामने आई हैं।

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

दामाद जहीर को लगाया गले

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल के घर से निकल रहे हैं और उनके होने वाले दामाद उन्हें छोड़ने आये हैं। इस बीच दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। ससुर और दामाद ने एक-दूसरे को साइड हग किया और उनके चेहरे की मुस्कुराहट अनबन की खबरों को सिरे से खारिज कर रही हैं। जहीर ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं।

ससुराल के बाहर स्पॉट हुईं सोनाक्षी सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी अपने होने वाले ससुराल पहुंचीं। वह पैपराजी को पोज दिये बिना वहां से चली गईं। अभिनेत्री ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था और मुंह पर मास्क लगाया था।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। मुंबई के बास्टियन में वेडिंग सेलिब्रेशन होगा, जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स के शामिल होने की गुंजाइश है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed