जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘शरद उत्सव’

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ शरद ऋतु का उत्सव ‘शरद उत्सव’ पहली बार मनाया गया। इस वार्षिक उत्सव का उद्देश्य, पढ़ाई लिखाई के साथ, विद्यार्थियों को सांस्कृतिक और पारंपरिक गतिविधियों से जोड़ना था। उत्सव के दौरान संगीत, नृत्य, और गीत, श्लोक पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस अवसर पर शरद ऋतु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरद ऋतु शरीर में नई ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कला और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो हरेन्द्र पंडित ने किया तथा समापन मोनीदीपा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। छवि, कोमल, सुनिधि, तृषा,आकाश, प्रियंका, कृष, शिवशंकर ने गीत संगीत प्रस्तुत किया। प्रो कंचन गिरी ने दुर्गा सप्तश्लोकी स्त्रोत्र , प्रो सुदेष्णा बनर्जी ने चंडी पाठ, प्रो. हरेन्द्र पंडित ने भजन तथा डॉ अर्चना कुमारी गुप्ता ने नवरात्रि गीत प्रस्तुत किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  दो राज्यसभा सीटों पर JMM का बड़ा दांव, सहयोगियों से दिलदार सहयोग की उम्मीद

Thanks for your Feedback!

You may have missed