जेलर 2 में शाहरुख खान का कैमियो लगभग तय! मोहनलाल के स्टाइलिस्ट के पोस्ट से मचा फैंस में जबरदस्त उत्साह


मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान और साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को एक साथ स्क्रीन पर देखने की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म “जेलर 2” में शाहरुख खान का कैमियो रोल देखने को मिल सकता है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साह है।यह चर्चा तब और तेज हो गई जब अभिनेता मोहनलाल के स्टाइलिस्ट जिशाद शमसुद्दीन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने एक एआई से बनाई गई तस्वीर पोस्ट की, जिसमें शाहरुख खान, रजनीकांत, मोहनलाल और शिव राजकुमार एक साथ नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में शाहरुख खान कार चलाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आगे की सीट पर मोहनलाल बैठे हैं और पीछे की सीट पर रजनीकांत व शिव राजकुमार नजर आते हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि फैंस फिल्म में ऐसा फ्रेम देखने का इंतजार कर रहे हैं। बाद में इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने तमिल में “कंदिप्पा इरुक्कुम” लिखा, जिसका मतलब है “यह जरूर होगा।”इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस यह मानने लगे हैं कि फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो लगभग तय है। हालांकि फिल्म के निर्माताओं की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार “टाइगर” मुथुवेल पांडियन आईपीएस के रूप में नजर आएंगे। पिछली फिल्म में मोहनलाल ने उनके दोस्त मैथ्यू के रूप में कैमियो किया था और वह इस सीक्वल में भी दिखाई देंगे। अगर शाहरुख खान का कैमियो सच साबित होता है, तो यह पहली बार होगा जब बॉलीवुड के बादशाह और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक ही फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इसी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।



