अंधविश्वास का साया! बीमारी से परेशान ग्रामीण पहुंच रहे बाबा के दरबार

Advertisements

पलामू : मोहम्मदगंज प्रखंड के कई गांवों में आज भी अंधविश्वास का असर देखने को मिल रहा है। सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद होने के बावजूद अशिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण कई ग्रामीण बीमारी और अन्य परेशानियों के समाधान के लिए अस्पतालों की जगह कथित बाबा, ओझा और तांत्रिकों के पास पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अंधविश्वास का फायदा उठाकर कुछ लोग उनका आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी, भजनिया, नवका डीह, कादल कुर्मी, निमतर और गोलापत्थर समेत कई गांवों में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों की भीड़ जुट रही है। कथित ओझा और बाबा बीमारी, पारिवारिक विवाद, संतान, रोजगार जैसी समस्याओं का समाधान करने का दावा करते हैं और इसके बदले पैसे व पूजा सामग्री लेते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों की जांच कर कार्रवाई करने और गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की मांग की है।

About The Author

See also  50 वर्षों से अधिक समय से चल रहा CHC, अब तक स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं हुई जमीन

You may have missed