Advertisements
Advertisements

Mumbai: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को मंगल और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 150 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे. ग्रहों की यह स्थिति षडाष्टक योग का निर्माण करती है.यह षडाष्टक योग खासतौर पर करियर, धन, आत्मविश्वास और पारिवारिक स्थिरता से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है.मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं, ऐसे में गुरु के साथ बना यह षडाष्टक योग आपके लिए विशेष अवसर लेकर आ सकता है. करियर में अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं और लंबे समय से अटके हुए सरकारी या प्रशासनिक काम पूरे हो सकते हैं. सिंह राशि वालों के लिए मंगल और गुरु का यह संयोग आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने वाला माना जा रहा है. निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है.वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल की ऊर्जा और गुरु का मार्गदर्शन मिलकर विशेष परिणाम दे सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं. धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, इसलिए मंगल के साथ उनका यह षडाष्टक संबंध इस राशि के लिए सकारात्मक माना जा रहा है. इस दौरान आपके बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास में वृद्धि हो सकती है.कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल-गुरु का यह षडाष्टक योग धन लाभ और नए अवसरों की ओर इशारा करता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed