सरायकेला-खरसावां पुलिस के कांस्टेबल सागर हेंब्रम का हार्ट अटैक से निधन, विभाग में शोक

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस में पदस्थापित कांस्टेबल सागर हेंब्रम (58) का सोमवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई है। अधिकारियों और सहकर्मियों ने इसे विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल सागर हेंब्रम पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डीहापुसी गांव के निवासी थे। वे वर्तमान में कपाली ओपी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।

सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सदर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि मृतक कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

सम्मान समारोह के पश्चात शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। कांस्टेबल सागर हेंब्रम को एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार पुलिसकर्मी के रूप में जाना जाता था। उनके निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा पुलिस विभाग गहरे शोक में डूब गया है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed