ढोल-नगाड़ों के साथ दलमा में जुटे सेंदरा वीर, शिकार पर्व को लेकर बढ़ा उत्साह

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : दलमा क्षेत्र में सेंदरा पर्व को लेकर आदिवासी समाज के लोगों का जुटान शुरू हो गया है। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और रीति-रिवाजों के साथ सेंदरा वीर दलमा की तराई में पहुंचे, जहां उन्होंने वन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर पर्व की शुरुआत की। विभिन्न गांवों से आए लोग पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल हुए और शिकार पर्व को लेकर उत्साह देखा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि सेंदरा वीर रात में विश्राम करने के बाद तड़के सुबह दलमा की पहाड़ियों की ओर कूच करेंगे और दिनभर पर्व का पालन करेंगे। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, यह आदिवासी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें झारखंड के साथ-साथ ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी लोग शामिल होते हैं। हालांकि इस बार पहले की तुलना में भागीदारी कुछ कम देखी जा रही है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उत्साह बरकरार है।

See also  भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए हिन्दू युवा सेना ने किया शर्बत, गुड़ और चना वितरण

Thanks for your Feedback!

You may have missed