शिवनारायणपुर जंगल में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनारायणपुर जंगल में हुए सिक्योरिटी गार्ड संदीप महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायणपुर निवासी विकास चंद्र महतो और गोरांगो कालिंदी, जबकि गम्हरिया निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ फटिक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गम्हरिया निवासी सुखलाल महतो का पुत्र संदीप महतो 24 दिसंबर 2025 को ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों की खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो 25 दिसंबर को उसका शव शिवनारायणपुर जंगल से बरामद किया गया। पहचान छिपाने के इरादे से शव को झाड़ियों में छुपाया गया था। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ सरायकेला ने किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इनपुट के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विकास चंद्र महतो को संदेह था कि मृतक संदीप महतो के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने हत्या की साजिश रची और अपने साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, गैंता और कुदाल, घटना में इस्तेमाल सीएनजी ऑटो, मृतक की मोटरसाइकिल, अधजला आधार कार्ड और पासबुक, तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

See also  चाईबासा सदर अस्पताल में सेवा का उदाहरण: रोटरी क्लब ने मरीजों में बांटे फल

इस सफल उद्भेदन में समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, एसआई सुधांशु कुमार, विनोद टुडू और सुरेश राम की अहम भूमिका रही। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed