सेकंड डोज महा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न


कोचस (रोहतास):- जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा डोज दिया गया| महा टीकाकरण अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र में कुल 17 टीका केंद्र बनाए गए थे| प्रखंड क्षेत्र के भगीरथा मे कोविड-19 का सेकंड रोज दिया गया| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 2 दिनों मे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मेगा अभियान चलाया जा रहा था| जिसमें सेकंड डोज दोनो दिन मिलाकर 22 सौ के आसपास दिया गया| वहीं डॉक्टर कुमार ने कहा सिविल सर्जन के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार पुन: कैंप लगाकर सेकंड डोज दिया जाएगा| टिकट केंद्र पर उपस्थित एनमने कहा कुछ लोग तो जानकारी के अभाव में फर्स्ट डोज लेने के लिए केंद्रों पर आ गए थे| जब एन एम के द्वारा इसकी जानकारी दी गई तब वह लोग पुनः अपने घर को वापस लौटे गए|


