दलमा में माओवादियों की तलाश तेज, 300 से ज्यादा जवानों का बड़ा सर्च ऑपरेशन
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के दलमा के घने जंगलों में शीर्ष माओवादी नेताओं की तलाश के लिए सुरक्षा बलों ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। एक करोड़ रुपये के इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश और 15 लाख रुपये के इनामी रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन की तलाश में 300 से अधिक जवान जंगलों में अभियान चला रहे हैं।
Advertisements

इस अभियान में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के जवान शामिल हैं और पूरे इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा बलों का उद्देश्य दोनों इनामी माओवादियों का पता लगाकर उनके नेटवर्क पर कार्रवाई करना है।


