एसडीओ ने कदमा से किया तंबाकू, गुटखा व सिगरेट जब्त, लगाया जुर्माना

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । जिले के डीसी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है. धालभूम के अनुमंडलाधिकारी शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन मौजूद थे. जांच अभियान कदमा क्षेत्र में टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के आसपास चलाया गया. पान गुमटी/ दुकानों में सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन कर तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले तीन दुकानदारों पर कोटपा के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया. साथ ही सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों को जब्त किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जांच अभियान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा शिक्षण संस्थान के सौ गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी गई. दुकानदारों को भविष्य में बिना वैधानिक चेतावनी वाले तंबाकू उत्पाद बिक्री करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

Advertisements
See also  मुकुरुडिह में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Thanks for your Feedback!

You may have missed