हज सुरक्षा को लेकर सऊदी अरब का बड़ा फैसला: भारत-पाकिस्तान सहित 14 देशों पर अस्थायी वीजा प्रतिबंध…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:सऊदी अरब ने हज यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के उद्देश्य से भारत और पाकिस्तान समेत 14 देशों पर अस्थायी वीजा बैन लगा दिया है। यह फैसला देश के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निर्देश पर लिया गया है और यह प्रतिबंध मध्य जून तक लागू रहेगा। बैन की अवधि समाप्त होने के बाद वीजा प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह रोक बिजनेस, फैमिली और उमराह वीजा सहित कई श्रेणियों पर लागू की गई है। इसका मुख्य मकसद बिना पंजीकरण हज में शामिल होने वाले लोगों को रोकना है। पिछले वर्ष हज के दौरान 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से कई अवैध रूप से यात्रा में शामिल हुए थे। इस गंभीर घटना को देखते हुए सऊदी सरकार ने इस साल यात्रा की व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने की दिशा में यह कड़ा कदम उठाया है।

जिन देशों पर यह अस्थायी वीजा बैन लागू किया गया है, उनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं।

सऊदी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस कदम का उद्देश्य हज यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है। यह प्रतिबंध स्थायी नहीं है और हज समाप्त होने के बाद इसे हटा लिया जाएगा।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed