पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा पर सरयू राय ने उठाए सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

Advertisements

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में निविदा प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि ऐसा लगता है कि मानगो नगर निगम के अधिकारियों को अनियमितता बरतने की आदत हो गई है और उन्होंने अनियमित कार्य करना अपनी कार्य-संस्कृति का अंग बना लिया है।

सरयू राय ने कहा कि बीते दिनों एक समाचार पत्र में मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के कार्यालय से छोटी-बड़ी कुल 55 योजनाओं के क्रियान्वयन की निविदा प्रकाशित की गई है। इन योजनाओं की लागत राशि
5,58,05,870 रुपए है।

उन्होंने कहा: सबसे गंभीर सवाल यह है कि जिस दिन निविदा प्रकाशित हुई, उसके पांच दिन पहले ही राज्य सरकार निविदा निष्पादन कार्य में उपयोग होने वाली सामग्रियों के दर में परिवर्तन कर चुकी थी।

सरयू राय ने कहा कि सरकार ने नया शेड्युल ऑफ रेट (एसओआर) निर्धारित कर सभी कार्य विभागों को इसकी सूचना दे दी थी। इसके बावजूद मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के कार्यालय से प्रकाशित निविदा में सामग्रियों के पुराने दर के आधार पर ही कार्यों का प्राक्कलन तैयार किया गया।

सरयू राय ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सामग्रियों के दर में परिवर्तन की सूचना मिलते ही मानगो नगर निगम के अधिकारी अविलंब निविदा को रद्द करेंगे और परिमाण विपत्र का मूल्य सामग्रियों के नए दर के आधार पर निर्धारित करेंगे। यानी नए दर के अनुरूप प्राक्कलन तैयार कर पुनः निविदा प्रकाशित की जाएगी। लेकिन, मानगो नगर निगम ने ऐसा नहीं किया।

See also  ट्रेन की चपेट में आने से सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आदित्य कुमार की मौत

श्री राय ने कहा कि इसी मामले में पथ निर्माण विभाग का रवैया बिल्कुल अलग रहा। करीब पांच दिन पहले पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय से मानगो की दो महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मति के लिए सामग्रियों के पुराने दर पर ही परिमाण विपत्र का मूल्य आकलित किया गया था और इसी आधार पर निविदा की गई थी।

सरयू राय ने बताया कि जैसे ही पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को जानकारी मिली कि सरकार ने परिमाण विपत्र में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों के लिए नया दर निर्धारित कर दिया है, उन्होंने प्रकाशित निविदा को रद्द कर दिया। इसके बाद सामग्रियों के नए दर के अनुसार प्राक्कलन तैयार करके पुनः निविदा प्रकाशित कर दी गई।

सरयू राय ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा रद्द की गई दोनों सड़कें भी मानगो नगर निगम क्षेत्र के अंदर ही हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब उसी क्षेत्र में पथ निर्माण विभाग नए एसओआर के आने के बाद पुराने दर पर आधारित निविदा को रद्द कर सकता है और नए दर के आधार पर पुनः निविदा कर सकता है, तो मानगो नगर निगम ऐसा क्यों नहीं कर रहा है?

सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को स्पष्ट रूप से कहा कि पुराने सामग्रियों के दर पर तैयार की गई निविदा को रद्द किया जाए और नए दर के अनुरूप कार्यों का प्राक्कलन तैयार करके पुनः निविदा प्रकाशित की जाए, अन्यथा उनके द्वारा प्रकाशित की गई निविदा अनियमित मानी जाएगी। कोई भी नागरिक यदि निविदा के बारे में सरकार को सूचित करेगा तो उनके द्वारा प्रकाशित निविदा बेकार हो जाएगी।

See also  आदित्यपुर के कल्पनापुरी जंगल में युवक की बोतल से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोचा, श्मशान भूमि के पास सुनसान इलाके में साथ बैठकर शराब पी रहे थे सभी

सरयू राय ने यह भी कहा कि उन्हें मालूम है कि किस दबाव में जल्दबाजी में निविदा तैयार की गई और उसे आनन-फानन में प्रकाशित कर दिया गया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसी तरह का काम मानगो नगर निगम में होता रहा तो यही कहा जाएगा कि मानगो नगर निगम में अनियमितता को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

About The Author

You may have missed