सरयू राय ने अग्रहरि समाज को दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर(संवाददाता ):- जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय साकची स्थित अखिल भारतीय युवा अग्रहरि समाज के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पवन अग्रहरि के निवास पहुँचे और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। आगामी भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए सरयू राय ने समाजहित में कार्य के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। दूसरी तरफ नये अध्यक्ष पवन अग्रहरि को जमशेदपुर अग्रहरि समाज के लोगों द्वारा जुगसलाई में सम्मानित किया गया। जमशेदपुर अग्रहरि युवा मंच के अध्यक्ष शिवरतन अग्रहरि के नेतृत्व में सम्मानित का कार्यक्रम जुगसलाई में आयोजित हुआ। जिसमें प्रमुख रुप से विनोद अग्रहरि, अमित अग्रहरि, विकास अग्रहरी, टिंकू अग्रहरी, संजय अग्रहरी, सुनील अग्रहरी, दीपक अग्रहरि, शिवम अग्रहरी आदि उपस्थित थे। सभी लोगों ने काफी उत्साह से नए युवा ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

You may have missed