सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह बिरसा मुंडा टाउन हॉल सिदगोड़ा में मना, कुड़मी समाज ने एकता का दिया संदेश

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : लौहनगरी जमशेदपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती रविवार को बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ शहर के कुडमियों द्वारा मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेन्द्र प्रसाद ने की. मुख्य अतिथि के पश्चिमी सिंहभूम के विधायक सरयु राय, विशिष्ट अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और सम्मानित अतिथियों में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजय रंजन सिंह, कुशवाहा समाज के ट्रस्टी गोपाल जी, समाजसेवी विनोद सिंह, उद्योगपति विजय कुमार सिंह, तथा सीआईडी विभाग के पदाधिकारी सतीश कुमार सिंह शामिल रहे. सभी अतिथियों ने पटेल जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

* सरदार पटेल के योगदान पर हुआ विचार-विमर्श-

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल वह महामानव थे. जिन्होंने देश के 562 रियासतो को एक सूत्र में पिरोकर एक मजबूत और एकीकृत भारत का निर्माण किया. अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने कहा— “यदि सरदार पटेल न होते, तो आज भारत का नक्शा कुछ और ही होता. उन्होंने अद्वितीय साहस और कौशल से देश को एक मजबूत राष्ट्र बनाया. कार्यक्रम में विश्राम प्रसाद, राजकिशोर सिंह, प्रो. ए.पी. सिंह, बलवीर मंडल, धर्मवीर सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा, तथा धीरेन्द्र कुमार भी शामिल रहे.

* सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां –

समारोह के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और गीत प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार सिंह, बैधनाथ कुमार, विजय किशोर, अविनाश कश्यप, संजीव सिन्हा, विश्वनाथ प्रसाद, जितेंद्र कुमार, धर्मनाथ सिंह, अशोक कुमार सिंह, रमेश कुमार, अनिल सिंह, रोहन कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा. धीरेन्द्र कुमार एवं सुमेधा मल्लिक संयुक्त रूप से मंच का संचालन किया.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed