संजय कपूर ने पत्नी को किया था चीट, पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर महीप बोलीं- ‘अगर बेटी संग वही हुआ तो…’

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- बॉलीवुड एक्टर  ने अपनी पत्नी महीप कपूर को चीट किया था। एक्टर के कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहे हैं। मगर फिर भी महीप ने अपने पति को नहीं छोड़ा। एक हालिया इंटरव्यू में महीप ने बताया कि क्यों पति संजय कपूर से धोखा खाने के बाद भी उन्होंने शादी नहीं तोड़ी। आखिर उनकी क्या मजबूरी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सिर्फ तुम’ और ‘राजा’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुए अभिनेता संजय कपूर  ने अपनी पत्नी महीप कपूर  को शादी में चीट किया था। इस बात का खुलासा खुद महीप ने साल 2022 में आई नेटफ्लिक्स सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में किया था।

महीप कपूर ने बताया था कि शादी के शुरुआती समय में संजय कपूर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। अब एक हालिया इंटरव्यू में एक बार फिर महीप ने पति से मिले धोखे के बारे में बात की है।

संजय कपूर के धोखे पर बोलीं पत्नी

महीप कपूर ने बताया कि धोखे के बाद कैसे संजय अपनी बेटी शनाया कपूर  के लिए और भी प्रोटेक्टिव हो गये, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी कभी यह सब सहे। महीप ने जूम के साथ बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि यह संजय हैं, जिन्हें ऐसा महसूस होता है। मुझे लगता है कि उन्होंने कई महिलाओं को डेट किया है, इसलिए उन्हें एहसास है कि कितनी बकवास हरकतें की हैं।”

बेटी के लिए संजय कपूर को लगता है डर

संजय कपूर रियल लाइफ में हर चीज से मूव ऑन कर लेते हैं, लेकिन बेटी के मामले में वह बहुत प्रोटेक्टिव हैं। महीप ने कहा, “वह अपनी बेटी के लिए पागल हो जाते हैं। यह सच है। वह मेरी बेटी और बेटे को लेकर मेंटल हो जाते हैं। वह वैसे ठीक रहते हैं, लेकिन शनाया को लेकर नहीं। मुझे उन्हें शांत करना पड़ता है। तब मुझे एहसास हुआ कि वह सोच रहे हैं कि अगर कोई लड़का भी उसके (शनाया) वही करे जो उन्होंने किया तो क्या होगा। वह बहुत सख्त हैं, लेकिन शनाया के मामले में वह बहुत शांत हैं।”

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

संजय कपूर ने साल 1997 में महीप कपूर से शादी की थी। दोनों को दो बच्चे हैं- शनाया और जेहान। जल्द ही शनाया कपूर मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म ‘वृषभ’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed