मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, सचिवालय पहुंचकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

पटना : बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी एक्शन मोड में नजर आए और सीधे राज्य सचिवालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने शीर्ष अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें प्रशासनिक कार्यप्रणाली को तेज और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को सरकार के मुख्य फोकस क्षेत्र बताते हुए इन क्षेत्रों में तेजी से सुधार लाने के निर्देश दिए।

सम्राट चौधरी ने तकनीक के अधिकतम उपयोग पर भी बल दिया, ताकि आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सेवाएं सीधे उन तक पहुंच सकें। यह संकेत साफ है कि नई सरकार प्रशासनिक सुधार और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।

See also  बैद्यनाथ धाम पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पूजा-अर्चना कर बिहार के लिए मांगी खास दुआ, सुरक्षा रही कड़ी

Thanks for your Feedback!

You may have missed