सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार

Advertisements
Advertisements

मुबई: सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. 2021 की मोस्ट अवेटेड मूवी राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई की रिलीज डेट सामने आ गई है. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज है. इस बार सलमान खान ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिये फिल्म का पोस्टर रिलीज किया और अपने फैंस को जानकारी दी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

लोगों को उम्मीद है कि सलमान खान यह फिल्म ईद पर बड़े पर्दे पर रिलीज करेंगे. उनकी यह फिल्म अब ईद के दिन ही रिलीज होगी. सलमान खान ने फिल्म एक नए पोस्टर रिलीज किया है, जहां वह एक फियर्स लेकिन स्लिक अवतार में नजर आ रहे हैं. 13 मई यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के बारे में बात करते हुए जी स्टूडियो के सीबीओ शारिक पटेल ने साझा किया, हम सलमान खान की इस फिल्म के माध्यम से सिनेमाघरों में दर्शकों को वापस लाने के लिए उत्साहित हैं. क्योंकि उनकी फिल्में उत्सव का माहौल बनाती हैं. यह 2021 की सबसे बड़ी फिल्म होगी और हम दर्शकों का प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हैं. मुझे यकीन है कि कठिन वर्ष के बाद यह प्रशंसकों के लिए खुशी का मौका होगा. ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ सलमान प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों के लिए एकदम परफेक्ट ईद होगी.

Advertisements

You may have missed