सलीम खान लीलावती अस्पताल में भर्ती, शाहरुख-रणवीर सहित कई सेलेब्स ने उन्हें किया देखें

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और अभिनेता सलीम खान, जो सुपरस्टार सलमान खान के पिता भी हैं, को 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई कलाकर और दोस्त उनकी तबियत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था और उनकी हालत को ध्यान में रखते हुए आईसीयू में रखा गया है। उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए इलाज जारी है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। परिवार की इच्छा के अनुसार पिछले तीन दिनों से हेल्थ अपडेट सार्वजनिक नहीं किया गया है।इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड से बड़े नाम अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल पूछते दिखे। किंग खान शाहरुख खान ने देर रात अस्पताल में सलीम खान से मुलाकात की और सलमान खान को सहारा दिया। इसके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह भी उन्हें देखने आए।बॉलीवुड की अन्य मशहूर हस्तियों जैसे आमिर खान, मलाइका अरोड़ा अपने बेटे के साथ, एजाज खान, अविनाश गोवारिकर, फराह खान, जावेद अख्तर और कई परिवार के सदस्य सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं। सलमान खान भी अपने पिता के साथ समय बिता रहे हैं और उन्होंने डॉक्टर्स से गोपनीयता बनाए रखने को कहा है ताकि मीडिया में स्वास्थ्य संबंधी अधिक जानकारी न आई।फैंस और इंडस्ट्री के लोग सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed