नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में अध्यक्ष मदनमोहन सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर साई महोत्सव का आयोजन…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर।नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष मदनमोहन सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय पोखारी के प्रांगण में साई महोत्सव सह स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेताजी ग्रुप ऑफ स्कूल, नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और नेताजी के अन्य संस्थानों के विभिन्न संकाय सदस्य, पदाधिकारी और अन्य कर्मचारी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय स्थित साई मंदिर में भव्य आरती सह मंगल हवन के साथ हुई। ये साई महोत्सव पिछले 15 वर्षों से अनवरत चलता आ रहा है और आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कुलाधिपति श्री मदन मोहन के अनुसार, दरअसल, साई महोत्सव सिर्फ एक महोत्सव नहीं, बल्कि ये एक ऐसा दिन है, जब हमारा पूरा नेताजी सुभाष परिवार एक साथ एक जगह मिलते हैं और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस दिन को मनाता है। साई बाबा इस संस्थान के सर्वोपर्री अध्यक्ष हैं और उनके ही सानिध्य में हम अनवरत बढ़ते चले जा रहे हैं। ये हमारे परिवार और बाबा की आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है कि आज नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की नींव हमने रखी और सफलतापूर्वक इसको शुरू भी कर दिया। इस तरह से शहर के बच्चों के लिए मार्गदर्शन क्लासेज को शुरुआत की गई और आज 200 से ज्यादा बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदनमोहन सिंह के लिए अपने संबोधन वक्तव्य में विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि मदनमोहन सिंह का व्यक्तित्व हमारे लिए बहुत बड़ा है। आज हम जिस उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ रहे हैं यह इनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है। यह ना सिर्फ़ हमारे अभिभावक हैं बल्कि मार्गदर्शक और प्रेरणा स्त्रोत हैं।

See also  सैरात बाजारों के किराया वृद्धि पर व्यापारियों की आपात बैठक, निर्णय पर जताई आपत्ति

वहीं नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टर नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि बहुत कम वक्त में ही श्री सिंह के साथ जैसे एक पारस्परिक संबंध जुड़ गया। काम को लेकर इनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों, संकाय सदस्यों, परिजनों, मित्रजनों और अन्य व्यक्तियों ने भी अपने संबोधन वक्तव्य प्रस्तुत किए।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed