डांडिया-गरबा कार्यक्रमों में नियम उल्लंघन का आरोप, हिंदू जन जागरण मंच ने की कार्रवाई की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : नवरात्र के दौरान शहर में हुए डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हिंदू जन जागरण मंच ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंच के अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर दोषी आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शहर के कई इलाकों में इन कार्यक्रमों में तय समय सीमा और ध्वनि नियंत्रण के नियम तोड़े गए। खासकर रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाने और आपत्तिजनक गीतों के इस्तेमाल की शिकायतें आई हैं, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मंच का मकसद किसी संस्था को निशाना बनाना नहीं, बल्कि नियमों का पालन कराना है। उन्होंने शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने, आयोजकों का पुराना रिकॉर्ड देखकर ही भविष्य में अनुमति देने और नियम तोड़ने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

About The Author

See also  25 अक्तूबर को आद्रा तक चलेगी टाटानगर-आसनसोल मेमू, हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला

You may have missed