महुआडांड़ में आरपीएस सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट को मिली आधिकारिक मान्यता, सेवा कार्यों को मिलेगी नई मजबूती

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ (लातेहार) : महुआडांड़ प्रखंड के रामपुर स्थित आरपीएस सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट को आधिकारिक निबंधन प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संस्था को विधिवत पहचान मिलने से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संस्था का निबंधन लातेहार निबंधन कार्यालय में दर्ज किया गया है। ट्रस्ट का संचालन समाजसेवी बिनिता देवी के नेतृत्व में किया जा रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य अनाथ, गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा एवं संस्कार उपलब्ध कराना है।

संस्था द्वारा आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। बच्चों को भोजन, वस्त्र, शिक्षा सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाएं और नैतिक शिक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

स्थानीय लोगों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह ट्रस्ट मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रहा है। लोगों का मानना है कि संस्था के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और नई उम्मीद दिखाई दे रही है।

संस्था की ओर से समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक कार्य में सहयोग करें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। संस्था का मानना है कि सेवा, सहयोग, संस्कार और समर्पण ही सच्ची मानवता की पहचान है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed