खदान की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क: धनबाद में 50 फीट सड़क पाताल में समाई, 30 गांवों का टूटा संपर्क

Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज-बेनागड़िया मुख्य मार्ग पर गुरुवार की आधी रात करीब 12 बजे एक जोरदार आवाज के साथ भयंकर भू-धंसान हुई। करीब 50 फीट लंबी और 14 फीट चौड़ी पक्की सड़क पूरी तरह जमींदोज हो गई। इस हादसे से सोनबाद, बेनागड़िया, घाघरा, खुशरी, पांडरा बैजड़ा और सिजुआ सहित पांच पंचायतों के करीब 30 गांवों का निरसा प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों का आरोप है कि गुरुवार दोपहर चापापुर कोलियरी में धंसान स्थल से महज 30-40 फीट की दूरी पर भारी ब्लास्टिंग की गई थी। इस इलाके में पहले से ईसीएल की अंडरग्राउंड माइनिंग और बाद में अवैध खनन के कारण जमीन पहले से खोखली थी। ऊपर से आउटसोर्सिंग कंपनियों के ओवरलोडेड हाइवा और ट्रकों की आवाजाही ने रही-सही कसर पूरी कर दी। हादसे के बाद ईसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी ने बगल से एक कच्चा वैकल्पिक रास्ता तैयार कराया है। हालांकि कोलियरी प्रबंधन ने हैवी ब्लास्टिंग से इनकार किया है।

जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि सड़क का इस तरह विनाश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एटक नेता अशोक मंडल भी समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी। निरसा थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और प्रबंधन को सड़क जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

About The Author