उप विकास आयुक्त के अध्यक्षता मे सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों को जागरूक करने के दिए गए निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला खरसावां: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराइ के अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बहुत की गई। बैठक में मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, पुलिस उपाधिक मुख्यालय, जिला परिवहन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में उप विकास आयुक्त ने पूर्व के बैठक मे सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने के उदेश्य से दिए गए दिशा निदेशो के अनुपालन का समीक्षा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकर आचर्य शमाद ने बताया कि विगत माह अगस्त में विभिन्न स्थलों पर कुल 17 दुर्घटना हुई जिसमे 11 लोगों की मृत्यु है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 04 ब्लैकस्पॉट चिन्हित किए गए है जिनमें दुगनी, टोल रोड मोड , घोड़ा बाबा मोड़ एवं बड़ा आमदा खरसावां शामिल है। वही पुलिस उपाधिक्षक के द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने एवं यातायात नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि विगत माह में विभिन्न स्थान पर सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन हेतु लगाए गए विभिन्न जाँच अभियान के तहत के कुल 18 लाख नौ सौ रूपए जुर्माना के रूप में वसूल की गई है। वही उत्पाद अधीक्षक श्रीमती विमला लकड़ा के बताया गया कि मई माह में अवैध शराब बिक्री एवं उत्पाद को लेकर नेशनल एवं स्टेट हाइवे समेत जिले के विभिन्न क्षेत्र मे छापा कर करवाई की गई है।

See also  झारखंड पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश? भ्रामक खबर पर उठे सवाल

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त नें कहा जिले मे हो रहे सड़क दुर्घटनाओ पर नियंत्रण करना सबका जिम्मेवारी है इस हेतु जिलेवासी भी प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा सड़क दुर्घटना को नियंत्रित करने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निदेश दिए। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रोड साइनेज की संख्या बढ़ाने, जागरूकता संबंधित फ्लेक्स स्थापित करने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन, अवैध पार्किंग, ओवर स्पीडिंग तथा ड्रंक एंड ड्राइव पर नियम संगत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन, बड़े वाहनों में ओवर लोडिंग,ओवर स्पीडिंग तथा भीड़-भाड़ वाली क्षेत्रो में अवैध पार्किंग पर नियमसंगत कानूनी करवाई करने के निदेश दिए।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed